Ummeed KHwaja shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Ummeed KHwaja's shayari and don't forget to save your favorite ones.
Followers
0
Content
3
Likes
0
Shayari
Audios
Ghazal
रूठना चाहो तो अब हरगिज़ मनाने का नहीं दिल को माइल कर लिया आँसू बहाने का नहीं
रास्ते धुँदला गए हैं रौशनी वालो सुनो वा'दा जलने का किया था टिमटिमाने का नहीं
कश्तियाँ मंजधार में हैं नाख़ुदा नाराज़ हैं आसमानों से कहो बिजली गिराने का नहीं
कब ढलेगी शाम-ए-ग़म कब ख़त्म होगा ज़ुल्म-ओ-जब्र ज़िंदगी इंसाँ की है उनवाँ फ़साने का नहीं
लो चले जाते हैं ख़ाली हाथ दुनिया से 'उमीद' याद कर लेना अज़ीज़ो भूल जाने का नहीं