कौन कहता है मोहब्बत तुम करो

कर सको जो हम से नफ़रत तुम करो

लखनऊ पंजाब दिल्ली पर नहीं
जाँ मिरे दिल पर हुक़ूमत तुम करो

विष कभी जो पी लो मीरा की तरह
बा'द में कान्हा की चाहत तुम करो

इक दफ़ा देखो हमारे जौन को
फिर मोहब्बत की वकालत तुम करो

लोग देखें और बस हैरत करें
इश्क़ की ऐसी किताबत तुम करो

— Yashvardhan Mishra 'Hind'

More by Yashvardhan Mishra 'Hind'

Other ghazal from the same pen

See all from Yashvardhan Mishra 'Hind' →

Mohabbat Shayari Collection

Shers of mohabbat shayari collection.

All Mohabbat Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling