100rav
100rav
Nazm

"तुम दिखोगी"

सारी दुनिया को छोड़कर
मेरी आँखों में देखोगी
तो एक दुनिया दिखेगी
जहाँ सिर्फ़ तुम दिखोगी
वो पैसे वाला होगा मगर
मेरी जेब में अगर देखोगी
तो एक बटवा मिलेगा
बटवे में भी तुम दिखोगी
चुपके से मेरे ख़्वाब में आना
वहाँ इक लड़की दिखेगी
जिस की बाँहों में मेरा सर होगा
ग़ौर से उस का चेहरा देखोगी
तो चेहरे में तुम दिखोगी
तुम दोनों की तस्वीर तो है
किसी रोज़ मैं मर जाऊँ
पोस्टमार्टम होने के बा'द
निकलेगी दिल से तस्वीर
ख़ून साफ़ कर के अगर
देखोगी तो तुम दिखोगी

— 100rav

More by 100rav

Other nazm from the same pen

See all from 100rav →

Khoon Shayari

Shers of khoon.

All Khoon Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling