ऐसे हद से गुज़र गए थे हम

उस की बातों से डर गए थे हम

होश आया है अब हमें यारों
अब बताओ किधर गए थे हम

क्या हुआ फिर यहीं पे लौट आया
तेरी ख़ातिर तो मर गए थे हम

ये यहाँ भीड़भाड़ कैसी है
क्या पता कुछ तो कर गए थे हम

घर भी कामों में उलझे रहते हैं
जाने किस वक़्त घर गए थे हम

हाँ वही जिस की कोई मंज़िल नइँ
हाँ जी हाँ उस डगर गए थे हम

— Aqib khan

More by Aqib khan

Other ghazal from the same pen

See all from Aqib khan →

Baaten Shayari Collection

Shers of baaten shayari collection.

All Baaten Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling