is gham-e-dil ka koii sira hi nahin | इस ग़म-ए-दिल का कोई सिरा ही नहीं

  - Amaan Pathan

इस ग़म-ए-दिल का कोई सिरा ही नहीं
राह-ए-मंज़िल का कोई सिरा ही नहीं

साँस उखड़ने लगी दिल भी ना-साज़ है
दौर-ए-मुश्किल का कोई सिरा ही नहीं

तुम भले छोड़ जाओगे मुझ को सनम
इश्क़-ए-बिस्मिल का कोई सिरा ही नहीं

मैं रफ़ीक़ों में बैठा हुआ हूँ मगर
फ़िक्र-ए-क़ातिल का कोई सिरा ही नहीं

ये अज़ाबों में भी ढूँढ लेगा ख़ुशी
हिम्मत-ए-दिल का कोई सिरा ही नहीं

आप लाए हैं तशरीफ़ जब से यहाँ
शान-ए-महफ़िल का कोई सिरा ही नहीं

  - Amaan Pathan

More by Amaan Pathan

As you were reading Shayari by Amaan Pathan

Similar Writers

our suggestion based on Amaan Pathan

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari