uskaa har jhooth sanad hai had hai | उसका हर झूठ सनद है, हद है

  - Anis shah anis

उसका हर झूठ सनद है, हद है
मेरी सच बात भी रद है, हद है

इक ही शाइर वो अदद है, हद है
जैसे ग़ालिब है असद है, हद है

ऐसी करता वो मदद है, हद है
छोटा करता  मेरा क़द है, हद है

भूख से लोग गँवाते हैं जान
और सड़ती ये रसद है, हद है

क़त्ल-ओ-ग़ारत ये तशद्दुद, नफ़रत
सब उसे लगता सुखद है, हद है 

मुँह पे ता'रीफ़ के पुल है उसके
दिल में दरिया-ए-हसद है, हद है

ज़ुल्म तेरा कि 'अनीस' अपना ज़ब्त
सब कहो साथ कि हद है, हद है

  - Anis shah anis

Dushmani Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Anis shah anis

As you were reading Shayari by Anis shah anis

Similar Writers

our suggestion based on Anis shah anis

Similar Moods

As you were reading Dushmani Shayari Shayari