dil ka jab se makaan khaali hai | दिल का जब से मकान ख़ाली है

  - Arohi Tripathi

दिल का जब से मकान ख़ाली है
जैसे सारा जहान ख़ाली है

क्या कहा तीर ज़हर वाला था
तीर से तो कमान ख़ाली है

तुम सितारों की बात करते थे
दिन में क्यूँ आसमान ख़ाली है

पास आओ क़रीब में बैठो
जो जगह दरमियान ख़ाली है

जान झुमका ख़रीद ले आओ
मेरे दोनों ही कान ख़ाली है

  - Arohi Tripathi

Jahar Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Arohi Tripathi

As you were reading Shayari by Arohi Tripathi

Similar Writers

our suggestion based on Arohi Tripathi

Similar Moods

As you were reading Jahar Shayari Shayari