अगर छोड़कर तुम चली जा रही हो

कसर छोड़कर तुम चली जा रही हो

किसे थी ख़बर ये कभी यूँ भी होगा
ख़बर छोड़कर तुम चली जा रही हो

अभी फूल इस
में निकलने लगे थे
शजर छोड़कर तुम चली जा रही हो

तुम्हें तो किनारे लगानी थी कश्ती
भँवर छोड़कर तुम चली जा रही हो

तुम्हारी ये यादें भी ले कर ही जाओ
अगर छोड़कर तुम चली जा रही हो

अभी तो मिरा इश्क़ परवान चढ़ता
कसर छोड़कर तुम चली जा रही हो

वहीं पर मिलूँगा अगर लौट आओ
जिधर छोड़कर तुम चली जा रही हो

— Ayush Gupta

More by Ayush Gupta

Other ghazal from the same pen

See all from Ayush Gupta →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling