dard hota hai muskuraane men | दर्द होता है मुस्कुराने में

  - Dharamraj deshraj

दर्द होता है मुस्कुराने में
कितना मजबूर हूँ ज़माने में

लुत्फ़ आता है ग़म उठाने में
ख़ुश हूँ अपने ग़रीब खा़ने में

ज़ख़्म भरते ज़ुरूर हैं लेकिन
वक़्त लगता है ग़म भुलाने में

जब न होगा रक़ीब तू जग में
ज़िक्र होगा मिरे फ़साने में

एक दूजे के बाँट लेंगें ग़म
आ भी जाओ गरीबखाने में।

घर बुलाता हूँ इसलिए उनको
कुछ उजाला हो आशियाने में।

मान भी जाइये कहा दिल का
फ़ायदा क्या है क़समसाने में।

दूसरा तुम"धरम" न पाओगे
ढूंढ़कर देख लो ज़माने में।

  - Dharamraj deshraj

Majboori Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Dharamraj deshraj

As you were reading Shayari by Dharamraj deshraj

Similar Writers

our suggestion based on Dharamraj deshraj

Similar Moods

As you were reading Majboori Shayari Shayari