jab main un ke makaan se niklaa | जब मैं उन के मकान से निकला

  - Dharamraj deshraj

जब मैं उन के मकान से निकला
आँख से ख़ूँ भी शान से निकला

दर्द-ए-दिल बढ़ गया मेरा हद से
जाने क्या-क्या ज़ुबान से निकला

मैंने कितने सितम उठाए हैं
रात-दिन इम्तिहान से निकला

हो गए उस के नूर के क़ायल
चाँद जब आसमान से निकला

रौशनाई बहुत ज़रूरी थी
ख़ून भी इत्मीनान से निकला

फिर कभी लौटकर नहीं आया
आदमी जब जहान से निकला

ख़ूँ मेरा अश्क़ में बदल के 'धरम"
शे'र बनकर दिवान से निकला

  - Dharamraj deshraj

Murder Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Dharamraj deshraj

As you were reading Shayari by Dharamraj deshraj

Similar Writers

our suggestion based on Dharamraj deshraj

Similar Moods

As you were reading Murder Shayari Shayari