vo apne dil men agar meri justajoo karte | वो अपने दिल में अगर मेरी जुस्तजू करते

  - Dharamraj deshraj

वो अपने दिल में अगर मेरी जुस्तजू करते
तो आईने से अकेले न गुफ़्तगू करते

ज़माना हमको दिवाना कहीं न कह बैठे
हम अपना चाक गिरेबाँ न फिर रफू करते

तुम्हारे दिल में अगर रब मुझे नहीं दिखता
तुम्हारी जुस्तजू ऐसे न कू ब कू करते

क़शिश बला की है उस
में वो मेरी मंजिल है
तमाम उम्र कटी उसकी आरज़ू करते

अदब की हम सेे हदें आज टूट ही जाती
हम अपने ग़म का फ़साना अगर शुरू करते

हम अपनी एक ख़ता पर ही सर कटा देते
गिला हमारा अगर हम सेे रु ब रु करते

यही तो एक ख़ता हो गई "धरम" हम सेे
जो बे-वफ़ा को ज़माने में सुर्ख़रु करते

  - Dharamraj deshraj

Gham Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Dharamraj deshraj

As you were reading Shayari by Dharamraj deshraj

Similar Writers

our suggestion based on Dharamraj deshraj

Similar Moods

As you were reading Gham Shayari Shayari