abhii kal hi koi batla raha tha | अभी कल ही कोई बतला रहा था

  - Dharamraj deshraj

अभी कल ही कोई बतला रहा था
कोई ग़म में मिरे मुस्का रहा था

उन्होंने आईना ख़ुद तोड़ डाला
जो सच्चाई उन्हें समझा रहा था

मुहब्बत उसने अपनी बेच दी है
मुहब्बत जो ख़ुदा बतला रहा था

भला हो आप निकले बावफ़ा ही
न जाने दिल में क्या-क्या आ रहा था

हक़ीक़त उसकी ज़ाहिर हो गई जो
वफ़ा के नाम पर शरमा रहा था

अभी आँखें खुली हैं यार मेरी
अभी तक तो मैं धोखा खा रहा था

ज़माने की "धरम" इस बज़्म में भी
कोई आया तो कोई जा रहा था

  - Dharamraj deshraj

Dhokha Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Dharamraj deshraj

As you were reading Shayari by Dharamraj deshraj

Similar Writers

our suggestion based on Dharamraj deshraj

Similar Moods

As you were reading Dhokha Shayari Shayari