isee haal men rahne dena tha mujhko | इसी हाल में रहने देना था मुझको

  - "Dharam" Barot

इसी हाल में रहने देना था मुझको
ये अश्कों में बस बहने देना था मुझको

सुना गौर से मैने तब आपको भी
मेरी बात को कहने देना था मुझको

उठाकर गिराने से अच्छा जहाँ था
वही पर पड़ा रहने देना था मुझको

सुना आपका क्यूँ न सोचा ज़रा सा
मेरे घर में तो सहने देना था मुझको

कभी कोई क़ीमत न मेरी लगाए
इसी रूप में बहने देना था मुझको

  - "Dharam" Barot

Ghar Shayari

Our suggestion based on your choice

More by "Dharam" Barot

As you were reading Shayari by "Dharam" Barot

Similar Writers

our suggestion based on "Dharam" Barot

Similar Moods

As you were reading Ghar Shayari Shayari