kahte hain sab mujhko kuchh aata nahin hai | कहते हैं सब मुझको कुछ आता नहीं है

  - "Dharam" Barot

कहते हैं सब मुझको कुछ आता नहीं है
मुझको इस बारे में कुछ कहना नहीं है

आप अनफ़ॉलो भी कर सकते है मुझको
खेल ये मैंने अभी सीखा नहीं है

ख़ूबसूरत ज़िंदगी हैं बंदगी कर
रास्ता ये इतना भी सीधा नहीं है

दीप हर चिंगारी से तुझको जलाने
और कुछ मिसयूज़ भी करना नहीं है

भूमि थोड़ी हैं क़फ़स हक़ हो सभी का
बाँटने वाला "धरम" अच्छा नहीं है

  - "Dharam" Barot

Zindagi Shayari

Our suggestion based on your choice

More by "Dharam" Barot

As you were reading Shayari by "Dharam" Barot

Similar Writers

our suggestion based on "Dharam" Barot

Similar Moods

As you were reading Zindagi Shayari Shayari