vaqt se pahle gaya tha chhod mujhko | वक़्त से पहले गया था छोड़ मुझको

  - "Dharam" Barot

वक़्त से पहले गया था छोड़ मुझको
अजनबी ऐसे गया था तोड़ मुझको

था कठिन कुछ वक़्त तक मेरा सँभलना
फिर किसी ने ये कहा था जोड़ मुझको

दर्द उस
में कुछ ज़ियादा ही दिखा था
दर्द को मेरे कहा था छोड़ मुझको

रास्ते खाई से चुनते हम ख़ुदी और
कहना पड़ता है ख़ुदी को मोड़ मुझको

आख़िरी अपलोड करने वाला था मैं
साथ मेरे ही चली थी छोड़ मुझको

  - "Dharam" Barot

Raasta Shayari

Our suggestion based on your choice

More by "Dharam" Barot

As you were reading Shayari by "Dharam" Barot

Similar Writers

our suggestion based on "Dharam" Barot

Similar Moods

As you were reading Raasta Shayari Shayari