साॅरी उस ने मुझे कहा है फिर

या'नी अब कुछ तो हादसा है फिर

जिस के जीने का कुछ इलाज नहीं
उस को तो मौत ही दवा है फिर

है तमाशा ये ज़िन्दगी मेरी
तेरा होना भी शो'बदा है फिर

वस्ल का चश्मदीद है तन्हा
ख़ुद-ब-ख़ुद दीप जल गया है फिर

कोई आदम का नाम साथ नहीं
जी मेरी ज़ात ख़ामख़ा है फिर

— Firdous khan

More by Firdous khan

Other ghazal from the same pen

See all from Firdous khan →

Relationship Shayari Collection

Shers of relationship shayari collection.

All Relationship Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling