ये दुनिया बग़ैर उस के भी, हाँ हसीं है

मगर दिल बग़ैर उस के लगता नहीं है

मुझे अब ये दिखने लगा है की तू है,
वहाँ उस जगह भी जहाँ तू नहीं है

मुसीबत में हूँ मैं, ज़रूरत है तेरी
तू अब लौट आ जा जहाँ भी कहीं है

जिसे ढूँढ़ते हो ज़माने में, वो ग़म,
मिरे दिल में बैठा है छुप कर, यहीं है

मुझे ख़ुद को समझाना पड़ता है अब तो,
यहाँ बस तेरा अक्स है, तू नहीं है

— Hasan Raqim

More by Hasan Raqim

Other ghazal from the same pen

See all from Hasan Raqim →

Beautiful Tasveer Shayari

Shers of beautiful tasveer.

All Beautiful Tasveer Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling