तेरे ख़याल तेरे ख़द्द-ओ-ख़ाल के अंदर

उतर गया हूँ मैं हुस्न-ओ-जमाल के अंदर

वो कौन है जो तेरे जाल में नहीं अटका
वो जाल जो बना है तेरे गाल के अंदर

ये मेरा दिल भी कुछ ऐसे धड़कता है जैसे
कि फड़फड़ाए कोई पंछी जाल के अंदर

न तेरे सत्ह से ऊपर न तह पे हूँ या'नी
अटक गया हूँ उरूज-ओ-ज़वाल के अंदर

वगरना फ़ाइदा क्या हम-ख़याल होने का
जब ए'तिबार न हो हम-ख़याल के अंदर

— Aadi Ratnam

More by Aadi Ratnam

Other ghazal from the same pen

See all from Aadi Ratnam →

Yaad Shayari

Shers of yaad.

All Yaad Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling