सूखे होंठों से नदी की बानी सुन कर

भर गया आँखों में पानी,पानी सुन कर

क्या इमाम-ए-हिन्द कहते होंगे ऐ दोस्त
भक्तों के लब, नफ़रतों की बानी सुन कर

दोस्त दुश्मन हो गए मज़हब के ख़ातिर
होती है मुझ को बहुत हैरानी सुन कर

नाम सुन कर उस का ऐसे तड़पे हैं हम
जैसे तड़पे है पियासा पानी सुन कर

दोस्त औ' महबूबा में "इरशाद" देखो
कौन आता है तिरी वीरानी सुन कर

— Irshad Siddique "Shibu"

More by Irshad Siddique "Shibu"

Other ghazal from the same pen

See all from Irshad Siddique "Shibu" →

Mazhab Shayari

Shers of mazhab.

All Mazhab Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling