"कैसे कैसे लोग है"
कैसे कैसे लोग है
हाथों में क़लम है, सियाही में झूठ है
कैसे कैसे लोग है
किताबों का नाम गुलशन है, अंदर लिखा है "काँटे"
कैसे कैसे लोग है
सफ़ेद कपड़े पहनते है, काले काम करते है
कैसे कैसे लोग है
दोस्ती करते है, दुश्मनी निभाते है
कैसे कैसे लोग है
रोज़ माला जपते है, रोज़ पाप करते है
कैसे कैसे लोग है हम
हम कैसे कैसे लोग है
— Meem Alif Shaz















