ज़िंदगी पर अज़ाब टूट गया

जब कहीं कोई ख़्वाब टूट गया

सारे जुगनू उदास बैठे हैं
क्या कोई आफ़ताब टूट गया

हुस्न के पत्थरों से टकरा कर
दिल मेरा बे-हिसाब टूट गया

जब से आंगन में उठ गई दीवार
घर का सारा निसाब टूट गया

मुफलिसी घर में क्या हुई दाख़िल
एक इज़्ज़त-मआब टूट गया

वो नज़र आ गए हैं जब मुझ को
फिर ये सारा हिजाब टूट गया

— Khalid Azad

More by Khalid Azad

Other ghazal from the same pen

See all from Khalid Azad →

Fantasy Shayari

Shers of fantasy.

All Fantasy Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling