बला की ख़ूब-सूरत इक कली से

मुहब्बत हो गई हम को किसी से

सभी थे याद करते काम से, सो
किनारा कर लिया हम ने सभी से

लड़ी थी इक दफ़ा जब आँख तुम से
मैं तुम को चाहता हूँ, बस तभी से

लड़ेंगे मौत तुझ से आख़िरी दम
नहीं हम हारने वाले अभी से

बताऊँ क्या भला रिश्ता हमारा
वही जो मछली का है हर नदी से

— Deepak Pathak

More by Deepak Pathak

Other ghazal from the same pen

See all from Deepak Pathak →

Husn Shayari

Shers of husn.

All Husn Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling