teri agar men tere aanchal men ab lehraayenge | तेरी ज़ुल्फ़ों में तेरे आँचल में अब लहराएँगे

  - Divya 'Kumar Sahab'

तेरी ज़ुल्फ़ों में तेरे आँचल में अब लहराएँगे
तेरे कंगन तेरी पायल में खनकते जाएँगे

जब कभी पलकें तेरी ये भीग जाएँगी अगर
गुदगुदी करके हँसी तेरे लबों पर लाएँगे

थी मोहब्बत है मोहब्बत और रहेगी ये सदा
अब गवाही के लिए लेकर ख़ुदा को आएँगे

नैन ये तूफ़ान कितने भी उठा ले अब यहाँ
हम पलक से ख़्वाब में उतरेंगे मिलने आएँगे

मौत को बस जिस्म देकर भाग कर आ जाएँगे
तेरे दिल में आ छुपेंगे और धड़कते जाएँगे

  - Divya 'Kumar Sahab'

Love Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Divya 'Kumar Sahab'

As you were reading Shayari by Divya 'Kumar Sahab'

Similar Writers

our suggestion based on Divya 'Kumar Sahab'

Similar Moods

As you were reading Love Shayari Shayari