अब मेलों में जाना छोड़ दिया
घर पर भीड़ जुटाना छोड़ दिया
अच्छी तुम्हारी ही मुस्कान लगे
क्यूँँ तुमने मुस्काना छोड़ दिया
बच्चे बिगड़ेंगे ही बुज़ुर्गों ने जो
उनको पास बिठाना छोड़ दिया
बदला ऐसे लेता है कोई
ग़लती पर समझाना छोड़ दिया
सब कुछ है दुनिया में फ़ानी ‘मनोज’
बस मैंने इतराना छोड़ दिया
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Manoj Devdutt
our suggestion based on Manoj Devdutt
As you were reading Raqeeb Shayari Shayari