ab taare dost hain uske hi | अब तारे दोस्त हैं उसके ही

  - Manoj Devdutt

अब तारे दोस्त हैं उसके ही
फिर सारे दोस्त हैं उसके ही

उस सेे ग़ुस्सा कब होते हैं
बे-चारे दोस्त हैं उसके ही

कितनी मीठी है वो फिर भी
सब खारे दोस्त हैं उसके ही

सबके हिस्सों का जीती है
सब हारे दोस्त हैं उसके ही

कितनी गोरी है वो फिर भी
सब कारे दोस्त हैं उसके ही

  - Manoj Devdutt

Khafa Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Manoj Devdutt

As you were reading Shayari by Manoj Devdutt

Similar Writers

our suggestion based on Manoj Devdutt

Similar Moods

As you were reading Khafa Shayari Shayari