achha karke bhale bura karke | अच्छा करके भले बुरा करके

  - Amaan mirza

अच्छा करके भले बुरा करके
क्या मिलेगा मुझे भला करके

जाने दो अब हमें भी और कहीं
जा चुके तुम तो फ़ैसला करके

मर नहीं जाते दूर जाने से लोग
मैंने देखा है फ़ासला करके

माँगी ख़ुशियाँ थीं मैंने भी रब से
ग़म मिला तुम सेे राबता करके

जो पुराना था उसपे काम किया
फिर ले आए उसे नया करके

  - Amaan mirza

Faasla Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Amaan mirza

As you were reading Shayari by Amaan mirza

Similar Writers

our suggestion based on Amaan mirza

Similar Moods

As you were reading Faasla Shayari Shayari