बाक़ी बची कुची है जो ताक़त लिए हुए

दर दर भटक रहा हूँ तबीयत लिए हुए

बीमार रूह और ये बोसीदा सा बदन
फिरता हूँ मुश्त ए ख़ाक अकारत लिए हुए

आता है जब वो ग़ुस्से में तो ऐसा लगता है
आया हो इश्क़ जैसे कि आफ़त लिए हुए

देखा जब उस को यूँ लगा जैसे हो आइना
आया वो मेरे सामने सूरत लिए हुए

कानों में मेरे शोर की बजती है एक गूँज
जाऊँ कहाँ अब ऐसी समा'अत लिए हुए

ज़िल्लत हुई न जिन से भी बरदाश्त तो वो फिर
महफ़िल से उठ के चल दिए इज़्ज़त लिए हुए

— Amaan mirza

More by Amaan mirza

Other ghazal from the same pen

See all from Amaan mirza →

Aaina Shayari Collection

Shers of aaina shayari collection.

All Aaina Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling