duniya men hain kitne aawaara shaKHs | दुनिया में हैं कितने आवारा शख़्स

  - Amaan mirza

दुनिया में हैं कितने आवारा शख़्स
हर शख़्स को होता है इक प्यारा शख़्स

यारों जब 'इश्क़ किसी को हो जाय
बाद+उसके फिरता है मारा-मारा शख़्स

अपनी फटी जेब में और इज़ाफे के साथ
घर को लोटा है थकान से हारा शख़्स

मुफ़लिस को देख के मुफ़लिसी ये बोली
कितना मजबूर है हाए बिचारा शख़्स

शादी के बाद मुझे एहसास हुआ
इस सेे बेहतर था मैं रहता कुँवारा शख़्स

  - Amaan mirza

Ehsaas Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Amaan mirza

As you were reading Shayari by Amaan mirza

Similar Writers

our suggestion based on Amaan mirza

Similar Moods

As you were reading Ehsaas Shayari Shayari