bulaayaa hai mohabbat se use is baar holi men | बुलाया है मोहब्बत से उसे इस बार होली में

  - Najmu Ansari Nazim

बुलाया है मोहब्बत से उसे इस बार होली में
लुटाना है मुझे भी आज मिलकर प्यार होली में

बड़ी शिद्दत से बैठा हूँ मुझे है बस नशा उनका
हाँ करना आज उन सेे है मुझे इज़हार होली में

यही बस ग़म है थोड़ा सा नहीं आए मिरे पापा
हैं था
में आज भी सरहद पे वो हथियार होली में

बुरा अब तुम नहीं मानो लगाए रंग कोई गर
ख़ुशी से आज मिल कर सब बनाओ यार होली में

घिरा है हर कहीं इंसान मज़हब के मसाइल में
भुलाओ सब गिले-शिकवे सभी तकरार होली में

दिखाओ प्यार तुम इतना पड़ोसी मुल्क भी कह दे
बुलाओ यार हमको भी ये सरहद पार होली में

अकेले तुम नहीं नाज़िम लगाओ रंग चाहत के
यहाँ पर आए हैं देखो बहुत फ़नकार होली में।

  - Najmu Ansari Nazim

Diversity Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Najmu Ansari Nazim

As you were reading Shayari by Najmu Ansari Nazim

Similar Writers

our suggestion based on Najmu Ansari Nazim

Similar Moods

As you were reading Diversity Shayari Shayari