आरज़ू-ए-विसाल-ए-यार तो है

इक क़यामत का इंतिज़ार तो है

वस्ल-ए-जानाँ की बात और मगर
दर्द-ए-हिज्राँ में भी क़रार तो है

जुर्म संगीन है तो बिस्मिल्लाह
आप के हाथ में कटार तो है

शुक्र है दौर-ए-बे-बसी में भी
मुस्कुराने का इख़्तियार तो है

देख कर हालत-ए-ज़ुबूँ मेरी
हँस के वो बोले कुछ सुधार तो है

और कुछ हो न हो ग़ज़ल-गोई
एक दिलचस्प रोज़गार तो है

लाख इनकार तुम करो 'ज़ामी'
उस परी-रुख़ से तुम को प्यार तो है

— Parvez Zaami

More by Parvez Zaami

Other ghazal from the same pen

See all from Parvez Zaami →

Powerful Protest Shayari

Shers of powerful protest.

All Powerful Protest Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling