अभी से आँख मत मूँदो, नज़ारा और भी होगा

हमारा आप का मिलना मिलाना और भी होगा

सुना है हाल सुन कर आशिक़ों का रो पड़े हैं वो
सुनो ये आँख जलना था, मचलना और भी होगा

अभी से चल दिए उठ के, ज़रा सी बात क्या निकली
अभी तो आग लगनी है, तमाशा और भी होगा

बड़े ख़ामोश बैठे हैं तेरे आशिक़ यहाँ कैसे
ज़रा थे अधजले, तू ने जलाया और भी होगा

तुम्हें तो 'आब' रस्ते पे अभी तो ख़ूब चलना है
अभी तो धूप निकलेगी, सवेरा और भी होगा

— Piyush Mishra 'Aab'

More by Piyush Mishra 'Aab'

Other ghazal from the same pen

See all from Piyush Mishra 'Aab' →

Raasta Shayari

Shers of raasta.

All Raasta Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling