कभी ग़म जो अपना मिटाया करेंगे

लगातार आँसू बहाएा करेंगे

सुना है हसीं ख़्वाब आते हैं तुझ को
तुझे ख़्वाब में आ सताया करेंगे

हमारी सदा हर तरफ़ से सुनोगे
ज़मीं आसमाँ से बुलाया करेंगे

किया है बहुत कुछ भुलाया नहीं है
उसे याद हर दिन दिलाया करेंगे

तुझे देख लेंगे जो हम एक पल भी
तुझे एक मुद्दत भुलाया करेंगे

— Piyush Mishra 'Aab'

More by Piyush Mishra 'Aab'

Other ghazal from the same pen

See all from Piyush Mishra 'Aab' →

Haseen Shayari

Shers of haseen.

All Haseen Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling