पड़े बीमार चारा-गर सभी, बोलो दवा क्या है

न जाने क्या हुआ है, शहर की आब-ओ-हवा क्या है

मुझे कुछ और कहता है, उसे कुछ और कहता है
उगलता फिर रहा है ज़हर, बनता ख़ुश-नवा क्या है

हमें मालूम था मरना हमें है एक ही पल में
सज़ा-ए-मौत में फिर ऐ ख़ुदा ये इल्तवा क्या है

बड़ा दिलदार है तू दर्द का अम्बार देता है
किसी का हम नवा हो तू, कोई फिर बे-नवा क्या है

जिगर लब रूह सब मेरा तो फिर क्या हक़ जताता है
हमें सारा ही ले जा तू ये आधा ये सवा क्या है

— Piyush Mishra 'Aab'

More by Piyush Mishra 'Aab'

Other ghazal from the same pen

See all from Piyush Mishra 'Aab' →

Shehar Shayari

Shers of shehar.

All Shehar Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling