teri mehfil se jaise chal diye ham | तेरी महफिल से जैसे चल दिए हम

  - Prashant Sitapuri

तेरी महफिल से जैसे चल दिए हम
लगा यूँँ अपने रस्ते चल दिए हम

गिनाने लग गए सब खूबियां तो
उठे हम और उठ के चल दिए हम

अभी इजहार की हिम्मत नहीं है
सो आँखों के इशारे चल दिए हम

तू सारे दांव उल्फत के चला था
तेरे हिस्से में धोखे चल दिए हम

रहा कुछ साथ किस्मत का मेरे में
बचे कुछ दांव अच्छे चल दिए हम

  - Prashant Sitapuri

Motivational Shayari in Hindi

Our suggestion based on your choice

More by Prashant Sitapuri

As you were reading Shayari by Prashant Sitapuri

Similar Writers

our suggestion based on Prashant Sitapuri

Similar Moods

As you were reading Motivational Shayari in Hindi Shayari