ये जो तुम कर रहे हो प्यार का व्यापार अच्छा है
मुझे बर्बाद कर के ख़ुश बहुत हो यार अच्छा है
तुम्हारे काम में कोई कमी हो ही नहीं सकती
कि तुम अच्छा बुरा जो भी करो सरकार अच्छा है
मुझे जब यूँ अकेला कर दिया तुम ने तभी समझा
कि तुम अच्छे नहीं हो यार ये संसार अच्छा हैं
— Kaviraj " Madhukar"















