आना बहुत वो चाहते थे पर न आ सके

दहलीज़ तक तो आ गए थे घर न आ सके

कल फिर से उस की याद ने सोने नहीं दिया
जी इस लिए हम वक़्त पर दफ़्तर न आ सके

ये इश्क़ की कॉपी न जाने किस ने चेक की
लिक्खा तो मैं ने ख़ूब था नंबर न आ सके

इक मैं तुम्हारे प्यार में दिल्ली से आ गया
इक तुम कि अपने घर से भी बाहर न आ सके

— Rituraj kumar

More by Rituraj kumar

Other ghazal from the same pen

See all from Rituraj kumar →

Ulfat Shayari Collection

Shers of ulfat shayari collection.

All Ulfat Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling