waapsi men use dogaam nahin de paaya | वापसी में उसे दोगाम नहीं दे पाया

  - Rohit tewatia 'Ishq'

वापसी में उसे दोगाम नहीं दे पाया
मैं कि इक जिस्म को आराम नहीं दे पाया

जब से छोड़ा है तेरी याद का दामन जानम
मैं उदासी को कोई शाम नहीं दे पाया

इक कबूतर तो मेरी छत की तरफ़ आया था
जाने क्यूँँ आपका पैग़ाम नहीं दे पाया

भीक माँगी तो सुने काम के ताने मैंने
काम माँगा तो कोई काम नहीं दे पाया

वो ज़माने से ज़रा बचके चला करती है
मैं उसे फूल सरेआम नहीं दे पाया

हर नए शख़्स ने कुछ देर को बहलाया दिल
पर कोई 'इश्क़ को अंजाम नहीं दे पाया

  - Rohit tewatia 'Ishq'

Badan Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Rohit tewatia 'Ishq'

As you were reading Shayari by Rohit tewatia 'Ishq'

Similar Writers

our suggestion based on Rohit tewatia 'Ishq'

Similar Moods

As you were reading Badan Shayari Shayari