dil to nahin karta hai shajar chhod rahe hain | दिल तो नहीं करता है शजर छोड़ रहे हैं

  - Shajar Abbas

दिल तो नहीं करता है शजर छोड़ रहे हैं
मजबूर हैं मजबूरी में घर छोड़ रहे हैं

ता 'उम्र न उतरेगा नशा आपके सर से
हम आपके चेहरे पे नज़र छोड़ रहे हैं

दिल अब न चुरेगा कोई उल्फ़त केे शहर में
हम दिल को चुराने का हुनर छोड़ रहे हैं

मंज़िल नहीं आती है नज़र हमको हमारी
हम बीच में यूँँ अपना सफ़र छोड़ रहे हैं

अब ज़ब्त नहीं बाक़ी समर को रखें ख़ुद पर
ये कह केे शजर अपना समर छोड़ रहे हैं

  - Shajar Abbas

Bebas Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shajar Abbas

As you were reading Shayari by Shajar Abbas

Similar Writers

our suggestion based on Shajar Abbas

Similar Moods

As you were reading Bebas Shayari Shayari