ग़म-ज़दा जब से सारे हमदम हैं
ग़म-ज़दा दिल है ग़म ज़दा हम हैं
ग़म बताओ ये ग़म को क्या कम है
ग़म-ज़दा ग़म हैं आँखें पुर नम हैं
उसकी पेशानी एक क़िबला है
जिसकी जानिब हमारे लब ख़म हैं
उनको ये दर्द मार डालेगा
उनके दुश्मन हमारे हमदम हैं
हम शजर जा रहे हैं दुनिया से
आपकी आँखें किस लिए नम हैं
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Shajar Abbas
our suggestion based on Shajar Abbas
As you were reading Dushmani Shayari Shayari