ghamon se rishta mira jodkar chale ga.e hain | ग़मों से रिश्ता मिरा जोड़कर चले गए हैं

  - Shajar Abbas

ग़मों से रिश्ता मिरा जोड़कर चले गए हैं
वो मुझ सेे राह में मुँह मोड़कर चले गए हैं

समेटता है कोई दिल ये अपना कहते हुए
जो दिल में बसते थे दिल तोड़कर चले गए हैं

तुम्हारे छोड़ के जाने पे क्या मलाल करूँँ
मिरे तो अपने मुझे छोड़कर चले गए हैं

तुम्हारे घर की ये दीवार यूँँ ही लाल नहीं
'शजर' सर अपना यहाँ फोड़कर चले गए हैं

  - Shajar Abbas

Dil Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shajar Abbas

As you were reading Shayari by Shajar Abbas

Similar Writers

our suggestion based on Shajar Abbas

Similar Moods

As you were reading Dil Shayari Shayari