hai zakhmi hijr ke nashtar se dil dikhaaun kise | है ज़ख़्मी हिज्र के नश्तर से दिल दिखाऊँ किसे

  - Shajar Abbas

है ज़ख़्मी हिज्र के नश्तर से दिल दिखाऊँ किसे
मैं ये मसाइब-ए-हिज्राँ शजर सुनाऊँ किसे

मेरे अज़ीज़-ओ-अकारिब ही दुश्मन-ए-जाँ हैं
मैं मुश्किलात में इमदाद को बुलाऊँ किसे

हज़ारों ख़्वाब बसेरा किए हैं आँखों में
किसे निकाल दूँ आख़िर बता बसाऊँ किसे

शब-ए-दराज़ है तन्हाई है उदासी है
ग़म-ओ-अलम की ये मैं दास्ताँ सुनाऊँ किसे

शजर को काट के बे घर किया परिंदों को
ये बेबसी की कहानी बता सुनाऊँ किसे

  - Shajar Abbas

Charity Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shajar Abbas

As you were reading Shayari by Shajar Abbas

Similar Writers

our suggestion based on Shajar Abbas

Similar Moods

As you were reading Charity Shayari Shayari