is dua men asar KHuda de mujhe | इस दुआ में असर ख़ुदा दे मुझे

  - Shajar Abbas

इस दुआ में असर ख़ुदा दे मुझे
जौन सा एलिया बना दे मुझे

दर्द-ए-दिल से तड़प रहा हूँ यहाँ
दर्द-ए-दिल की कोई दवा दे मुझे

सिर्फ़ दावे न कर ज़बान से तू
बा वफ़ा है तो फिर वफ़ा दे मुझे

ज़ख़्म माज़ी के भर गए हैं सभी
ज़ख़्म आकर कोई नया दे मुझे

दिल लगाना अगर क़ुसूर है तो
दिल लगाने की तू सज़ा दे मुझे

  - Shajar Abbas

Gunaah Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shajar Abbas

As you were reading Shayari by Shajar Abbas

Similar Writers

our suggestion based on Shajar Abbas

Similar Moods

As you were reading Gunaah Shayari Shayari