jaan ham par lutaane waale log | जान हम पर लुटाने वाले लोग

  - Shajar Abbas

जान हम पर लुटाने वाले लोग
ख़ुश रहें हम को पाने वाले लोग

तर्क कर दें तमाम रिश्तों को
मुझसे रिश्ता निभाने वाले लोग

लौटकर फिर कभी नहीं आते
मौत के साथ जाने वाले लोग

हैफ़ है ख़ुद को भूल बैठे हैं
देखो हमको भुलाने वाले लोग

दिल में बुग़्ज़-ओ-हसद भी रखते हैं
हाथ हँसकर मिलाने वाले लोग

अपनी आँखों का रोज़ सदक़ा दें
ख़्वाब तेरे सजाने वाले लोग

गिर गए ख़ुद ही मेरे क़दमों में
देखो मुझको गिराने वाले लोग

दस्तरस में ज़रूर आएँगे
दस्तरस में न आने वाले लोग

मुस्तहक़ हैं मुबारकी के सब
मेरी हिम्मत बढ़ाने वाले लोग

मुब्तिला हैं सभी मुसीबत में
राह-ए-हक़ पर न आने वाले लोग

चैन से कैसे रह रहे हैं ये
दिल किसी का दुखाने वाले लोग

आज तक हमको मिल नहीं पाए
दिल हमारा चुराने वाले लोग

दिल शजर का दुखा के जाते हैं
दिल शजर पर लुटाने वाले लोग

  - Shajar Abbas

Romance Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shajar Abbas

As you were reading Shayari by Shajar Abbas

Similar Writers

our suggestion based on Shajar Abbas

Similar Moods

As you were reading Romance Shayari Shayari