jo tira KHvaab hai vo KHvaab haqeeqat kar le | जो तिरा ख़्वाब है वो ख़्वाब हक़ीक़त कर ले

  - Shajar Abbas

जो तिरा ख़्वाब है वो ख़्वाब हक़ीक़त कर ले
मशवरा मान मिरा मुझसे मुहब्बत कर ले

अपने हाथों से कफ़न चेहरे से सरका मेरे
आख़िरी बार ले चेहरे की ज़ियारत कर ले

छोड़कर जब ये चले जाएँगे पछताएगा
हैं जो ज़िंदा तिरे माँ बाप तो ख़िदमत कर ले

रोज़-ए-महशर ये तिरे काम नहीं आएगी
चाहे जितनी भी जमा पास तू दौलत कर ले

गर तमन्ना है तिरे दिल में जिनाँ की आ फिर
नाम की उसके शजर बैठ तिलावत कर ले

  - Shajar Abbas

Mohabbat Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shajar Abbas

As you were reading Shayari by Shajar Abbas

Similar Writers

our suggestion based on Shajar Abbas

Similar Moods

As you were reading Mohabbat Shayari Shayari