लगता है तुझको मुझसे मोहब्बत है दर्द-ए-दिल
या यूँँ कहूँ कि तू मेरी क़िस्मत है दर्द-ए-दिल
पहले नहीं थी अब तिरी आदत है दर्द-ए-दिल
ये ही सबब है जो तेरी हसरत है दर्द-ए-दिल
सहरा दलील देते हैं ये चीख़ चीख़कर
इक 'इश्क़ की हसीन इनायत है दर्द-ए-दिल
तू पहली बार जिनको मयस्सर हुआ है वो
सब लोग कह रहे हैं अज़िय्यत है दर्द-ए-दिल
तहरीर कर दिया है मुबारक हो जा तुझे
तेरी शजर पे अब से हुकूमत है दर्द-ए-दिल
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Shajar Abbas
our suggestion based on Shajar Abbas
As you were reading Ulfat Shayari Shayari