maazi se mere meri mulaqaat ho gaii | माज़ी से मेरे मेरी मुलाक़ात हो गई

  - Shajar Abbas

माज़ी से मेरे मेरी मुलाक़ात हो गई
सहरा में दिल के अश्कों की बरसात हो गई

महरूम-ए-जिस्म हो गया मैं रूह मिल गई
ये जीत इश्क़ की हुई या मात हो गई

क़िस्मत में अब तलक उसे रब ने नहीं लिखा
कितनी तवील मेरी मुनाजात हो गई

मग़रूर होने लग गया हस्ती पे तू शजर
बर्बादियों की तेरी शुरूआत हो गई

नीलाम तुम नहीं हुए बाज़ार में शजर
नीलाम आज इज़्ज़त-ए-सादात हो गई

  - Shajar Abbas

Motivational Shayari in Hindi

Our suggestion based on your choice

More by Shajar Abbas

As you were reading Shayari by Shajar Abbas

Similar Writers

our suggestion based on Shajar Abbas

Similar Moods

As you were reading Motivational Shayari in Hindi Shayari