main ro raha tha haal-e-gulistaan dekhkar | मैं रो रहा था हाल-ए-गुलिस्तान देखकर

  - Shajar Abbas

मैं रो रहा था हाल-ए-गुलिस्तान देखकर
गुल रो रहे थे मुझको परेशान देखकर

ज़ेर-ए-पा रौंद देता है बेटी की आबरू
घिन आ रही है आज का इंसान देखकर

ऐ दुनिया वालों थोड़ा तो ख़ौफ़-ए-ख़ुदा करो
ख़ुश हो रहे हो दिल मेरा वीरान देखकर

करते थे शेख़ तज़किरा हर रोज़ ख़ुल्द का
कू-ए-बुताँ को हो गए हैरान देखकर

अश्क़-ए-ग़म-ए-फ़िराक़ को मत अश्क़ नाम दे
गौहर बता इन्हें तू मेरी जान देखकर

किस तरह आप रहते हो ज़िंदान-ए-इश्क़ में
दम घुट रहा है मेरा ये ज़िंदान देखकर

  - Shajar Abbas

Insaan Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shajar Abbas

As you were reading Shayari by Shajar Abbas

Similar Writers

our suggestion based on Shajar Abbas

Similar Moods

As you were reading Insaan Shayari Shayari