nahin kiya hai kabhi aur ja nahin karenge | नहीं किया है कभी और जा नहीं करेंगे

  - Shajar Abbas

नहीं किया है कभी और जा नहीं करेंगे
कोई भी काम जहाँ में नया नहीं करेंगे

क़सम उठाते हैं हम बा-ख़ुदा नहीं करेंगे
किसी से 'इश्क़ में अहद-ए-वफ़ा नहीं करेंगे

लबों से फूल को चू
मेंगे आज कसरत से
चमन में भँवरों की बिल्कुल हया नहीं करेंगे

बिछड़ के भूल न जाएँ तुम्हें इसी डर से
हाँ अपने ज़ख़्म-ए-जिगर की दवा नहीं करेंगे

ख़ुदा के घर में उठाएँगे जब भी हाथों को
दुआ करेंगे फ़क़त बद दुआ नहीं करेंगे

  - Shajar Abbas

Hijr Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shajar Abbas

As you were reading Shayari by Shajar Abbas

Similar Writers

our suggestion based on Shajar Abbas

Similar Moods

As you were reading Hijr Shayari Shayari