hawa-e-ranjish ka dam ghutega mohabbaton ke diye jalenge | हवा-ए-रंजिश का दम घुटेगा मुहब्बतों के दिए जलेंगे

  - Shajar Abbas

हवा-ए-रंजिश का दम घुटेगा मुहब्बतों के दिए जलेंगे
मुख़ालिफ़त कर रहे हैं जो भी वो अपने दस्त-ए-अदब मलेंगे

लो इस्तिक़ामत से काम थोड़ा मुख़ालिफ़त मत करो हमारी
मुख़ालिफ़त पर अगर तुम्हारी जो उतरे हम तो बहुत खलेंगे

ब-रोज़-ए-महशर कलाम-ए-ख़ालिक़ में हुक्म-ए-ख़ालिक़ ये मुस्तनद है
मुनाफ़क़त है दिलों में जिनके वो आग में सब के सब जलेंगे

  - Shajar Abbas

Charagh Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shajar Abbas

As you were reading Shayari by Shajar Abbas

Similar Writers

our suggestion based on Shajar Abbas

Similar Moods

As you were reading Charagh Shayari Shayari