qasam khuda ki rag-e-jaan se bhi qareeb ho tum | क़सम ख़ुदा की रग-ए-जाँ से भी क़रीब हो तुम

  - Shajar Abbas

क़सम ख़ुदा की रग-ए-जाँ से भी क़रीब हो तुम
मेरे हबीब थे अब भी मेरे हबीब हो तुम

हमारे हाल पे अहल-ए-नज़र ये कहने लगे
बहुत ही ग़म-ज़दा मज़लूम हो ग़रीब हो तुम

है फ़र्ज़ तुम पे दवा ढूँढो दर्द-ए-दिल की कोई
ख़ुदा के बंदे हो मुर्शीद सुनो तबीब हो तुम

मुझे गले से लगा कर ये कहके आगे बढ़ा
बुरा न मानना वाइज़ बड़े अजीब हो तुम

ग़ज़ल में नज़्म में तहरीर हुस्न-ए-जान करो
अगर जो मीर से ग़ालिब शजर अदीब हो तुम

  - Shajar Abbas

Chaaragar Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shajar Abbas

As you were reading Shayari by Shajar Abbas

Similar Writers

our suggestion based on Shajar Abbas

Similar Moods

As you were reading Chaaragar Shayari Shayari